बिहार के गोपालगंज के देउरिया गाँव में कुछ समय पहले एक 12 साल के लड़के की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक लड़के की माँ ने ही पुलिस में मर्डर का केस दर्ज करवाया था। लड़के की माँ ने इलाके के पाटीदारों पर मौत का शक जताया था। उस समय माँ की आँखों के आंसू देखकर कौन बता सकता था कि ये हत्या खुद माँ ने ही करवायी है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि माँ ने ही अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने बेटे की हत्या करवायी है।
दरअसल महिला का पति दिल्ली में काम करता है। महिला बड़ा बेटा मनीष कुमार हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। महिला अपने छोटे 5 साल के बेटे के साथ घर में अकेली रहती थी। इस दौरान महिला का चक्कर पास के गाँव के चंदेश कुमार से चल गया। पति और अपने बड़े बेटे की गैर-मौजूदगी में महिला आराम से अपने प्रेमी से मिल लेती थी। लॉकडाउन लगने के बाद महिला का बड़ा बेटा घर वापस आ गया।
बेटे की मौजूदगी में माँ का अपने प्रेमी से मिलना मुश्किल हो गया। मिलने की बेचैनी इतनी बढ़ गयी की माँ ने अपने प्रेमी से बेटे की मौजूदगी के दौरान ही मिलने का निर्णय ले लिया। महिला ने प्रेमी को अपने घर बुला लिया। इस दौरान बड़े बेटे मनीष कुमार ने अपनी माँ को उसके प्रेमी के साथ अंतरंग अवस्था में देख लिया। बेटे के देख लेने के बाद माँ घबरा गयी। उसको डर सताने लगा कि कहीं उसका बेटा उसका राज़ न खोल दे।
अपने अवैध संबंध का राज़ छुपाने के लिए महिला ने अपने ही बेटे की हत्या का प्लान बनाया। अपने प्रेमी चंदेश कुमार के साथ मिलकर महिला ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद महिला ने खुद ही थाने में मर्डर की रिपोर्ट लिखवायी ताकि पुलिस का शक महिला पर न जाए। लेकिन पुलिस ने सच्चाई का पता लगा लिया। महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। हत्या का राज़ खुलने के बाद गाँव के लोग सकते में आ गए हैं।