कोरोनावायरस फैलने के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। 40 दिन का ये लॉकडाउन 3 मई को समाप्त होने जा रहा है। लेकिन लोगों के सब्र का बाँध 3 मई से पहले ही टूटने लगा है। जगह जगह लोग पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पथराव कर रहे हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में इस तरह की कई घटनाये सुनने को मिली हैं। ताज़ा घटना असम की है। बताया जा रहा है कि असम में पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया है जिसमे 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
घटना असम के लखीमपुर ज़िले के नोबोइचा थाने में स्थित पंधुआ कुएत इलाके की है। शाम में पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग इलाके में भीड़ लगा रहे हैं और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मामले का जायज़ा लेने के लिए पुलिस की एक टीम मोके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि भारी संख्या में लोग जमा हो कर सोशल डिस्टैन्सिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपने घरों में वापस जानें की अपील की।
Also Read: पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, 10 लोग गिरफ्तार!
लेकिन लोगों ने पुलिस की बात मानने के बजाय उल्टा पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस का एक वाहन भी इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को खुद को बचाने के लिए बैकअप फाॅर्स को बुलाना पड़ा। तब जाकर पुलिसकर्मी वहां से निकल पाए।
लखीमपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए बताया कि स्थिति को अब काबू में कर लिया गया है। लॉकडाउन जारी कर दिया गया है। पुलिस सख्ती से लॉकडाउन के नियमो का पालन करवा रही है। हमले को लेकर लोगों की पहचान की जा रही है जल्दी ही गिरफ्तारियां की जाएँगी।
Leave a Comment