कभी कभी हमे कुछ ऐसी खबरें सुनने को मिलती है जिन पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक खबर आज सुनने को मिली है। एक बाप के अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बाप के सर पर हवस इस कदर सवार थी कि उसने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। बेटी के प्रेग्नेंट हो जानें पर वहशी बाप का राज़ खुला।
ये घटना पंचकूला ज़िले के एक गाँव की है। एक व्यक्ति गाँव में अपने परिवार के साथ दूसरे राज्य से रहने आया था। उसके परिवार में उसकी पत्नी, 3 बेटियां और दो बेटे हैं। एक दिन अचानक उसकी एक बेटी को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसको अस्पताल लेकर जाया गया जहाँ पता चला कि वे लड़की 9 महीने से गर्भवती है। लड़की ने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया।
अस्पताल ने तुरंत महिला थाना को मामले के बारे में सूचित कर दिया। महिला पुलिस अफसरों ने लड़की से लम्बी पूछताछ की। शुरुआत में लड़की डर के कारण कुछ नहीं बता रही थी लेकिन बाद में उसने सब कुछ बता दिया। उसने बताया कि उसका बाप पिछले एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। वह लड़की को कमरे में क़ैद करके रखता था और रात में उसको अपनी हवस का शिकार बनाता था।
लड़की ने बताया कि उसके बाकी परिवार के सदस्यों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अपना राज़ खुलता देख बाप ने आत्महत्या की नाकाम कोशिश की। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने बताया कि उसका बाप उसको नियमित रूप से गर्भनिरोधक गोलियां देता था। लड़की की रिपोर्ट से पता चला कि उसके बच्चे की मौत गर्भनिरोधक गोलियां खाने से ही हुई है।
परिवार के बाकी सदस्यों से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। पुलिस को शक है कि ये सब लोग झूठ बोल रहे हैं। युवती के बाप के भी ज़रूरी टेस्ट किये जा चुके हैं। जल्दी ही उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को पूरे परिवार पर शक है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में घर के सभी लोग दोषी पाए जायेंगे।