कोरोनावायरस से सारा विश्व परेशान है। दुनिया भर में ये जानलेवा वायरस लाखों लोगों की जान ले चुका है। आए दिन हमे कोरोना से जुड़ी अजीब खबरें सुनने को मिलती हैं। अभी अभी खबर मिली है कि हमारे भारत में बलात्कार का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जैसे ही ये खबर बाहर आयी, जेल में हड़कंप मच गया। सभी को अपनी चिंता होने लगी। जो लोग इस कैदी के संपर्क में आए थे उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।
मामला हरियाणा के सोनीपत जेल का है। कुछ दिन पहले एक 25 वर्षीय महिला ने एक पुरुष के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला ने पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि पुरुष ने महिला को अपनी कंपनी में जॉब देने का वादा करके उसका गलत फायदा उठाया है। जॉब देने का झूठा वादा करके पुरुष ने उसके साथ बलात्कार किया था।
एफआईआर लिखे जाने के बाद से ही पुरुष फरार हो गया था। कई दिनों से पुलिस उसको ढूंढ रही थी। आखिरकार वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। जेल में डालने से पहले उसका रूटीन मेडिकल चेकअप किया गया। लैब से आयी रिपोर्ट में पता चला कि अपराधी कोरोना पॉजिटिव है। इस खबर के मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया।
अपराधी को गिरफ्तार करने वाले 4 पुलिसकर्मी, 3 जेलकर्मी और 4 अन्य कैदी, कुल 11 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि व्यक्ति और किन लोगों से मिला था। एफआईआर लिखवाने वाली महिला को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। अपराधी की ट्रेवल हिस्ट्री निकलवाई जा रही है। पुलिस को शक है कि और भी कई लोग संक्रमण को शिकार हुए हैं।
Leave a Comment