कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए दुनिया भर में लॉकडाउन लगाए गए हैं। इस बीमारी से बचने की कोई दवाई या वैक्सीन अभी तक नहीं बनी है। इसीलिए इससे बचने का सिर्फ एक तरीका है कि लॉकडाउन लगा दिया जाये ताकि लोग एक दूसरे से मिल न सके और संक्रमण न फैल सके। दुनिया के सभी देश इस चीज़ को अपना चुके हैं। भारत में भी 40 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो 3 मई को समाप्त हो जायेगा।
एक विशेषज्ञ ने राय दी है कि भारत में लॉकडाउन कम से कम 70 दिन यानी 10 हफ्ते चलना चाहिए। ये विशेषज्ञ मेडिकल जर्नल लांसेट के एडिटर इन चीफ रिचर्ड हॉर्टन हैं। रिचर्ड ने सलाह दी है कि भारत को लॉकडाउन हटाने की गलती नहीं करनी चाहिए। उनकी गणना के अनुसार भारत को कम से कम 70 दिन लॉकडाउन रखने की ज़रूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि ये बीमारी हमेशा नहीं रहेगी। वक़्त के साथ ये भी खत्म हो जाएगी। लेकिन उसके लिए ज़रूरी है कि इसके ख़त्म होने तक लॉकडाउन न हटाया जाये। भारत को लेकर उन्होंने कहा कि भारत को लॉकडाउन हटाने में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। भारत को कम से कम 10 हफ्ते के लॉकडाउन की ज़रूरत है। अगर भारत का लॉकडाउन सफल रहता है तो ये बीमारी 10 हफ्ते में भारत से ख़त्म हो जाएगी।
गौर करने वाली बात ये है कि लॉकडाउन में भी भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अभी तक कोई गिरावट नहीं आयी है। इस समय भारत में संक्रमितों की संख्या 20,000 के ऊपर पहुँच गयी है। जबकि लगभग 620 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Leave a Comment