प्रोटीन का हमारे शरीर में क्या महत्व है? ये हम सब जानते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर को ताकत देता है। हमारे मसल्स को बिल्ड करता है। प्रोटीन की मदद से ही हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम काम करता है। हमारे शरीर का मेटाबोलिज्म भी प्रोटीन की सहायता से ही चलता है। प्रत्येक इंसान को स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन की ज़रूरत पड़ती है। मांसाहारी लोग मांस खा कर अपने शरीर में ज़रूरी प्रोटीन की पूर्ति कर देते हैं। लेकिन शाकाहारी लोग अक्सर प्रोटीन की कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको शाकाहारी प्रोटीन डाइट के बारे में बताएंगे जिसको अपनाने के बाद आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी।
#1. प्रोटीन युक्त नाश्ता
नाश्ता दिन का सबसे महत्व्पूर्ण आहार होता है। इसीलिए हमको नाश्ते में ज़रूरी प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन युक्त नाश्ते में आप पनीर, दही, पीनट बटर या फिर प्रोटीन युक्त अनाज का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से दिन की शुरुआत में ही आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जायेगा।
#2. स्नैक्स में बदलाव करें
प्रत्येक व्यक्ति स्नैक्स खाता है। आजकल मार्किट में स्नैक्स के रूप में काफी सारी अनहेल्दी चीज़े मिलती हैं। ऐसी चीज़ो को छोड़ कर प्रोटीन युक्त स्नैक्स खाएं। प्रोटीन युक्त स्नैक्स में आप नट्स (बादाम या कद्दू के बीज आदि) खा सकते हैं, बीज खा सकते हैं या फिर पनीर का टुकड़ा खा सकते हैं।
#3. प्रोटीन सलाद
अपनी सलाद में सब्ज़ियों के साथ प्रोटीन को सम्मलित करें। अपनी सलाद को प्रोटीन युक्त बनाने के लिए उसमे पनीर, स्प्राउट, छोले, बादाम या कद्दू के बीज आदि को मिला सकते हैं। इस तरह से आप अपनी सलाद से भी प्रोटीन ले सकते हैं।
#4. दाल
दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। अपने लंच और डिनर में दाल को शामिल कीजिये। दाल आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएगी। दाल शरीर का वज़न कम करने में भी सहायक होती हैं। इसलिए अपने भोजन में दाल को ज़रूर शामिल करें।
Leave a Comment