अभी अभी बड़ी दुःखद खबर सुनने को मिली है। बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान का निधन हो गया है। कोलन इन्फेक्शन के चलते इरफ़ान को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें कल से आईसीयू में रखा हुआ था। आज सुबह 11 बजे के आस पास इरफ़ान खान ने अंतिम सांस ली। मृत्यु के समय उनके पास उनके दोनों बेटे और पत्नी मौजूद थे। मात्र 53 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए।
इरफ़ान के निधन की खबर सबसे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर शूजित सरकार ने ट्वीट करके दी। उसके बाद हॉस्पिटल से भी उनकी मृत्यु को लेकर बयान जारी किया गया। अभी पिछले हफ्ते इरफ़ान की माँ का देहांत हुआ था। अपनी तबियत और लॉकडाउन के चलते इरफ़ान माँ के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाए थे। माँ के गुज़र जानें के बाद से ही इरफ़ान की तबियत बिगड़ने लगी थी।
My dear friend Irfaan. You fought and fought and fought. I will always be proud of you.. we shall meet again.. condolences to Sutapa and Babil.. you too fought, Sutapa you gave everything possible in this fight. Peace and Om shanti. Irfaan Khan salute.
— Shoojit Sircar (@ShoojitSircar) April 29, 2020
पूरा बॉलीवुड इस खबर के आने के बाद शौक में है। सभी अपना दुख सोशल मीडिया के ज़रिये ज़ाहिर कर रहे हैं। पिछले दो सालों से इरफ़ान कैंसर से लड़ रहे थे। लंदन में रहकर वह कैंसर का इलाज करवा रहे थे। अभी कुछ समय पहले ही वह कैंसर को मात देकर इंडिया वापस लौटे थे। वापस आने के बाद उन्होंने अंग्रेजी मेडियम फिल्म में काम किया था। किसको पाता था ये उनकी आखिरी फिल्म होगी?
बॉलीवुड के साथ ही इरफ़ान ने हॉलीवुड में भी काम किया था। इरफ़ान एक बेहद मंझे हुए कलाकार थे, शायद बॉलीवुड में अपने समय के सर्वश्रेष्ठ। उनकी अदाकारी इतनी शानदार थी कि हॉलीवुड में भी उन्हें काम मिलता था। उनकी कुछ ख़ास फिल्में लाइफ ऑफ पाई, द लंचबॉक्स, जुरैसिक वर्ल्ड, इन्फर्नो, स्लमडॉग मिलियनेयर, पीकू, द अमेजिंग स्पाइडरमेन और मक़बूल जैसी न जानें कितनी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी जो इतिहास में हमेशा अमर रहेगी।