बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद खान कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वाजिद को पहले से किडनी सम्बंधित बीमारी थी। दोनों बीमारियों के चलते वाजिद ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड शौक में है। सभी बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदनाये व्यक्त कर रहे हैं।
वाजिद शादी-शुदा थे और उनके 2 बच्चे भी हैं। मात्र 42 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए। अपने छोटी सी ज़िंदगी में वे कई यादगार नग्मे लोगों को दे गए। उनके गीत हमेशा लोगों को याद रहेंगे। वाजिद खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान कि फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी। वाजिद हमेशा अपने भाई साजिद के साथ मिलकर काम करते थे।
Wajid Vil always love, respect, remember n miss u as a person n ur talent, Love u n may your beautiful soul rest in peace …
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 1, 2020
वाजिद हमेशा अपने भाई के साथ मिलकर संगीत बनाते थे इसीलिए बॉलीवुड में उन्हें साजिद-वाजिद के नाम से जाना गया। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के गाने ‘दीवाना तेरा’ और ‘इस कदर प्यार है’ को भी साजिद-वाजिद ने ही कंपोज़ किया था। इन गानों से सोनू निगम और साजिद-वाजिद को नयी पहचान मिली थी। ये दोनों गाने अपने समय में बहुत बड़े हिट साबित हुए थे।
वाजिद एक अच्छे इंसान थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। टीवी पर भी वे कई सिंगिंग रियलिटी शो में जज के तौर पर काम कर चुके हैं। वाजिद हमेशा अच्छी बातें किया करते थे। वे अपने आस-पास के माहौल में पाजिटिविटी फैलाते थे। वाजिद ने बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा काम सलमान खान के लिए किया। सलमान की ज़्यादातर फिल्मों में साजिद-वाजिद ही संगीत देते थे। वाजिद अब ये दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं। लोगों के दिलों में वे हमेशा ज़िंदा रहेंगे।