कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश भर में इस जानलेवा वायरस ने तांडव मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में भारत के अंदर 1340 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलो ने कुल संक्रमितों की संख्या 15,720 तक पहुंचा दी है। देश में अब तक इस वायरस से 521 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। भारत में सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। आइये देखते हैं पिछले 24 घंटो में कौन से राज्य ज़्यादा प्रभावित हुए हैं।
दिल्ली
पिछले 24 घंटो में दिल्ली में कोरोनावायरस के 187 नए मामले सामने आए हैं। इन नए संक्रमितों के सामने आने के बाद देश की राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 1 व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है। कुल मृतकों की संख्या 43 हो गयी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ खास कम नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पिछले 24 घंटो में 43 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अनुसार 851 सैम्पल्स की जांच की गयी जिसमे 43 को पॉजिटिव पाया गया। उत्तर प्रदेश राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 974 हो गयी है।
महाराष्ट्र
भारत में कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित महारष्ट्र राज्य हुआ है। पिछले 24 घंटो में महाराष्ट्र में 328 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,648 पर पहुँच गयी है। महाराष्ट्र में कुल 211 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।
राजस्थान
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटो में 44 नए मामले सामने आए है। इन नए मामलो को जोड़ कर राजस्थान में कुल संक्रमितों की संख्या 1395 हो गयी है।