कोरोनावायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है। लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण का अंत होने जा रहा है। भारत में लॉकडाउन लगा होने पर भी आपराधिक मामलो में कमी नहीं आयी है। हर रोज़ नए नए आपराधिक मामले सुनने को मिलते हैं। आज जो खबर सुनने को मिली है वो काफी चौंकाने वाली है। उत्तर प्रदेश में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने पूरे परिवार की हत्या की उसके बाद खुद को गोली मार ली।
मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। थरवई के पड़िला ग्रुप सेन्टर में एक सीआरपीएफ जवान ने चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया है। जवान ने अपनी बीवी और दो बच्चो की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ के इस जवान का नाम विनोद बताया जा रहा है।
मरने वालो में विनोद की पत्नी विमला, बेटा संदीप और बेटी सिमरन शामिल हैं। जैसे ही घटना की खबर मिली सीआरपीएफ कैंप में खलबली मच गयी। पुलिस ने भी मोके पर जाकर छानबीन की। अभी तक किसी को ये समझ नहीं आया कि विनोद ने ऐसा क्यों किया? पुलिस मामले की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। सभी शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।