कोरोनावायरस का प्रकोप अभी कम होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। वायरस के इस बढ़ते प्रकोप के कारण देश भर में लम्बे समय से लॉकडाउन जारी है। लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण में लोगों को कुछ रियायते दी गयी हैं। इन्ही रियायतों के चलते दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को खोल दिया गया था। अब खबर मिली है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे बॉर्डरों को फिर से सील कर दिया है।
दरअसल जब से लॉकडाउन में ढील दी गयी है तब से ही देश में कोरोना की रफ़्तार तेज़ हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है। कोरोना के इस बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे हुए बॉर्डरों को फिर से सील कर दिया है। सील करने के कारण बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है। कई कई घंटो से लोग जाम में फंसे हुए हैं। जाम में फंसे हुए लोगों का कहना है कि पास होने के बावजूद भी उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
Delhi: People in large numbers gather at Delhi-Gurugram border after Haryana Govt yesterday sealed borders with the national capital in wake of increasing number of #COVID19 cases. pic.twitter.com/7O2F1dx0Pm
— ANI (@ANI) May 29, 2020
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बॉर्डरों को सील करने का आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 80 प्रतिशत कोरोना मामले उन्ही इलाको में हैं जो दिल्ली से सटे हुए हैं। हाल ही में दिल्ली के अंदर कोरोना का प्रकोप काफी बढ़ा है इसीलिए बॉर्डरों को सील करने का फैसला लिया गया है। हरियाणा की अगर बात करें तो यहाँ अब तक कोरोना के 1504 मामले सामने आए हैं। 19 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। जबकि 881 लोग पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।