कोरोनावायरस से बचने के लिए वैज्ञानिक और डॉक्टर दिन रात कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीमारी के इलाज के नए नए तरीके खोजे जा रहे हैं। प्लाज़्मा थेरेपी भी उन्ही तरीको में से एक है। दिल्ली सरकार ने प्लाज़्मा थेरेपी के ज़रिये इलाज करने का फैसला लिया था। इससे पहले चीन भी इस तरीके से मरीज़ो का इलाज कर चुका है। अब खबर आ रही है की प्लाज़्मा थेरेपी की मदद से एक मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौट चुका है।
दिल्ली के रहने वाले एक 49 वर्षीय शख्स कोरोना से संक्रमित हो गए। उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद इस शख्स की तबियत और ज़्यादा बिगड़ गयी। बाहरी ऑक्सीजन के ज़रिये इस शख्स को सांस दिलवाई जा रही थी। मरीज़ की स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने डॉक्टरों से प्लाज़्मा थेरेपी का इस्तेमाल करने की गुहार लगायी।
प्लाज़्मा डोनर भी फॅमिली खुद ही लेकर आयी। डॉक्टरों ने परिजनों की बात मान कर मरीज़ का इलाज प्लाज़्मा थेरेपी से किया। जैसे ही इस थेरेपी का इस्तेमाल किया गया वैसे ही मरीज़ की स्थिति में सुधार होने लगा। कुछ ही दिनों में वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया। डॉक्टरों में इस थेरेपी को लेकर एक नयी उम्मीद जाग गयी। डॉक्टरों ने बताया कि एक प्लाज़्मा डोनर 400 मिली लीटर प्लाज़्मा डोनेट कर सकता है। इतने प्लाज़्मा से 2 मरीज़ो का इलाज किया जा सकता है।