क़ुदरत जो चाहे वो होता है। क़ुदरत के आगे किसी का बस नहीं चलता है। कोई इंसान ज़िन्दगी भर औलाद पाने के लिए तरसता रह जाता है तो कोई अपने नसीब में ढेर सारे बच्चे लिखवा कर आता है। क़ुदरत की ऐसी ही एक घटना अभी अभी घटी है। एक महिला ने एक साथ 5 बच्चो को जन्म दिया है। पांचो बच्चे और महिला स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। कुतलूपुर के रहने वाले कुंदन की पत्नी अनीता ने 5 बच्चो को जन्म दिया है। बच्चो का जन्म सूरजपुर के अस्पताल में हुआ। ये एक नार्मल डिलीवरी थी जिसमे जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं। पांच बच्चो में 3 लड़कियां हैं और 2 लड़के हैं। अनीता दूसरी बार माँ बनी हैं। इससे पहले उनका एक लड़का और भी है। पांच बच्चे होने के कारण बच्चो का वज़न थोड़ा कम है।

2 बच्चो का वज़न 1100 ग्राम, 2 बच्चो का 900 ग्राम और एक का 800 ग्राम है। हालाँकि डॉक्टर का कहना है कि बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चो की माँ बेहद खुश हैं लेकिन साथ ही उन्हें एक डर भी है। अनीता के पति कुंदन एक किसान हैं और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। दोनों पति पत्नी को चिंता है कि इतने सारे बच्चो का पालन पोषण कैसे होगा?