गर्मियों का मौसम अपने साथ बहुत से स्वादिष्ट फलो को भी साथ लेकर आता है। भारत के कई हिस्सों में बहुत तेज़ गर्मी पड़ती है। अक्सर गर्मी के मौसम में हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी होने से शरीर में डीहाईड्रेशन जैसा समस्या भी पैदा हो सकती है। ख़रबूज़ा एक ऐसा फल है जिसमे बहुत ज़्यादा मात्रा में पानी पाया जाता है। ख़रबूज़ा हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है जिससे डीहाईड्रेशन का खतरा ख़त्म हो जाता है। ख़रबूज़ा खाने के और भी कई फायदे हैं। आइये जानते हैं उन फायदों के बारे में।
पेट के लिए लाभदायक
ख़रबूज़ा हमारे शरीर से पेट की समस्याए ख़त्म करता है। सुबह खली पेट ख़रबूज़ा खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज़ जैसी समस्या को भी ख़रबूज़ा ख़त्म करता है। ख़रबूज़े में फाइबर पाया जाता है जो सभी तरह के पेट रोग हमारे शरीर से दूर करता है।
आँखों के लिए फायदेमंद
अक्सर लोगों में आँखों में होने वाली समस्याएं देखी जाती हैं। आँखों में खुजली होना, जलन होना, धुंधला दिखना, आँखों में दर्द होना आदि समस्याए आज कल बहुत आम हो गयी हैं। खासकर बच्चो में ये समस्याए ज़्यादा देखी जाती है। आजकल के बच्चे घंटो बैठ कर मोबाइल चलाते हैं जिससे बच्चो को आँखों की समस्या होती है। इन सभी समस्याओ को दूर करने के लिए ख़रबूज़ा एक बहुत शानदार फल है। ख़रबूज़े में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है जो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
दिल का ख्याल रखता है
आजकल इंसान के शरीर में दिल की समस्याए बहुत पायी जाती है। रोज़ाना न जानें कितने लोग हार्ट अटैक से मरते हैं। इसकी वजह हमारा खान-पान है। आजकल हमारा खान-पान इतना बिगड़ गया है कि हम दिल की बीमारी को बुलावा दे बैठते हैं। दिल की बीमारियों को दूर रखने के लिए ख़रबूज़े का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। ख़रबूज़े में एडिनोसिन नमक तत्व पाया जाता है जिसकी मदद से हमारे शरीर का खून पतला होता है और हम दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं।
मोटापा दूर करता है
आजकल मोटापे की समस्या हर दूसरे व्यक्ति को है। हम अपने रोज़ के खाने में ऐसी चीज़े जोड़ चुके हैं जो हमारा मोटापा बढ़ा रही हैं। मोटापा जितनी आसानी से बढ़ता है उतना ही मुश्किल से कम होता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान है तो आपको इन गर्मियों में ख़रबूज़े का सेवन ज़रूर करना चाहिए। ख़रबूज़े में पाया जानें वाला पानी और फाइबर हमारे शरीर का वज़न घटाने में बहुत मदद करते हैं।
शरीर की हड्डियों को मज़बूत बनाता है
हड्डिया इंसान के शरीर का सबसे अहम हिस्सा होती हैं। इंसान का शरीर हड्डियों पर ही रुका हुआ होता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी होता है। बहुत से लोगों की हड्डिया कई अलग अलग वजहों से कमज़ोर हो जाती हैं। हड्डियों को फिर से मज़बूत बनाने के लिए ख़रबूज़ा बहुत फायदेमंद होता है। ख़रबूज़े का निरंतर सेवन करने से हमारे शरीर की हड्डिया मज़बूत होती है।