घर में पति पत्नी के बीच होने वाला मामूली झगड़ा भी कभी कभी कई ज़िंदगियाँ बर्बाद कर देता है। ऐसी ही एक घरेलु झगड़े की खबर आज सुनने को मिली है। पति पत्नी के बीच झगड़ा हो जानें पर पत्नी ने ज़हर खा लिया। पत्नी की मौत से दुखी हो कर पत्नी ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। कुछ ही घंटो में एक हँसता खेलता परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया।
मामला हरियाणा के रेवाड़ी के जाटूसाना गाँव का है। रामबेहर नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी निर्मला और बच्चो के साथ गाँव में रहता था। रामबेहर और उसकी पत्नी की उम्र 47 वर्ष थी। रामबेहर को शराब पीने की बुरी आदत थी। वह शराब का आदी था। अक्सर शराब के कारण पति पत्नी में झगड़ा होता था। लॉकडाउन लगने के बाद रामबेहर को शराब मिलना मुश्किल हो गया था।
समय पर शराब न मिल पाने के कारण रामबेहर अक्सर अपनी पत्नी निर्मला से झगड़ता था। एक दिन झगड़े के दौरान बात इतनी ज़्यादा बढ़ गयी कि निर्मला ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। उनका 16 साल का बेटा पड़ोसियों की मदद से अपनी माँ को अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में जानें के बाद निर्मला ने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। रामबेहर उस समय घर में अकेला था।
अपनी पत्नी की मौत की खबर सुन कर रामबेहर बेहद दुखी हो गया। वह खुद को अपनी पत्नी की मौत का ज़िम्मेदार समझने लगा। खुद को सजा देने के लिए उसने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस को मामले की खबर लगी। पुलिस ने दोनों लाशो का पोस्टमार्टम करके परिवार को वापस सौंप दी। इन दोनों मौतों के होने के बाद गाँव में तनाव का माहौल है। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।