कोरोनावायरस फैलने के कारण भारत में लॉकडाउन के हालात हैं। कोरोना को रोकने के लिए लम्बे समय से लॉकडाउन चल रहा है। लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन के 3 चरण समाप्त हो चुके हैं। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होगा। जब से देश में लॉकडाउन लगा है तब से ही लोगों द्वारा प्रशासन पर हमले की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। ताज़ा मामला हरियाणा के गुरुग्राम इलाके का है।
देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया है। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास स्थित सालखेड़ा गाँव में लोगों ने ये पथराव किया है। दरअसल हर रोज़ हज़ारो लोग गाँव से गुरुग्राम में काम करने के लिए जाते हैं। लॉकडाउन के कारण सरकार ने सभी बॉर्डर सील करवा रखे हैं। बुधवार सुबह जब लोगों की भीड़ ने गुरुग्राम में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस ने उन्हें समझाया कि लॉकडाउन के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति बॉर्डर पार नहीं कर सकता है। गाँव के लोग ये सुनकर आक्रोश से भर गए। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में 8 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने पुलिस के वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। पथराव रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तब जाकर पथराव बंद हुआ। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मोके से ही लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही लगभग 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गयी है। इन 900 लोगों में 170 महिलाये भी शामिल हैं। पुलिस ने लोगों पर धारा 147, 148, 186, 188, 269, 332, 353, 427 और 506 के तहत शिकायत दर्ज की है। जल्दी ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तारियां शुरू की जाएँगी।