राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गयी है। अज्ञात हत्यारे बाइक पर सवार थे। मृतक व्यक्ति अपनी कार में बैठ कर बाज़ार जा रहा था। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर व्यक्ति की हत्या की है। गोलियों की आवाज़ सुनते ही इलाके में भगदड़ मच गयी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। पुलिस ने आकर मामले की छानबीन की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हत्या का ये मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान विकास उर्फ़ विक्की के रूप में हुई है। बताया गया है कि विकास अपने घर से बाज़ार जाने के लिए निकला था। बदमाशों ने विकास पर नज़र रखी हुई थी। बदमाश विकास का इंतज़ार फिरोजगांधी कॉलोनी में कर रहे थे। जैसे ही विकास की कार कॉलोनी में पहुंची, बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। विकास ने भागने के कोशिश भी की लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।
*Also Read: शादी में शामिल हुआ शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, दूल्हा-दुल्हन व मेहमानो समेत 100 लोग क्वारंटाइन
विकास के शरीर में बदमाशों ने कई गोलियां मारी जिससे विकास की मोके पर ही मौत हो गयी। गोलियों की आवाज़ सुन कर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि विकास ताल्लुक कुख्यात गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से था। विकास बिंदर का सबसे ख़ास आदमी था। विकास बिंदर का सारा काम संभालता था। पुलिस को ये गैंगवॉर का मामला लग रहा है।