आजकल वज़न कम करना बहुत मुश्किल हो चुका है। इसका कारण ये है कि हमारी दिनचर्या अब पहले जैसी नहीं रही है। बाज़ार में वज़न बढ़ाने वाले तरह तरह के पकवान और खाने पीने की लज़ीज़ चीज़े मिलती है। लोग ऐसी चीज़े खा कर मोटापे का शिकार हो जाते हैं। आजकल लोग आराम पसंद हो गए हैं। लोगों के जीवन से शारीरिक मेहनत वाले काम ख़त्म हो गए हैं। इसलिए आजकल वज़न घटाना इतना मुश्किल हो गया है।

आज हम आपको वज़न घटाने का एक बेहद आसान उपाए बताएंगे जो न सिर्फ आपका वज़न घटाएगा बल्कि आपके शरीर को और भी बहुत सारे फायदे पहुंचाएगा। इसमें आपको कुछ नहीं करना बस रोज़ सुबह खाली पेट एक गिलास हींग का पानी पीना है। जी हाँ दोस्तों एक ग्लास हींग का पानी पीने से आपका वज़न कम हो जायेगा। आइये जानते हैं इसके और फायदे।

सुबह खाली पेट हींग का पानी पीने से शरीर की चर्बी ख़त्म होती है, त्वचा में निखार आता है, शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, पाचनतंत्र मज़बूत होता है और पेट सम्बन्धी रोग ख़त्म हो जाते हैं। बस आपको सुबह में 1/3 चुटकी हींग एक ग्लास गुनगुने पानी में मिला कर पीना है। एक बात आपको ध्यान रखनी है, ये पानी पीने के बाद कम से कम एक घंटे आपको कुछ नहीं खाना है।