बढ़ते समय के साथ कोरोना भी बढ़ता जा रहा है। दिन-ब-दिन संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना फैलने के बाद अब भारतीय नौसेनिकों में भी कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। खबर है की 25 नौसेनिकों के कोरोना टेस्ट किये गए जिसमे 21 नौसेनिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए। सेना के जवानों में संक्रमण फैलना वाकई चिंता की बात है।
खबर ‘आईएनएस आंग्रे मुंबई’ की है। बताया जा रहा है कि जवानों में ये संक्रमण एक नाविक के द्वारा फैला है। इस नाविक के संपर्क में आने के बाद कोरोना नौसेना के जवानों में फैला है। अच्छी खबर ये है कि पानी के जहाज़ और पनडुब्बियों में मौजूद सेनिको में संक्रमण फैलने की कोई खबर नहीं है। इलाके के लोगों और जवानों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। संक्रमण को रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।
कोरोना का संक्रमण भारत में फैलता ही जा रहा है। अब तक भारत में लगभग 15,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस जानलेवा वायरस से मरने वालो की संख्या 500 का आंकड़ा छू चुकी है। सबसे ज़्यादा अमेरिका में 37,175 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पूरी दुनिया में अब तक लगभग 1,55,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल इस वायरस का प्रकोप थमता हुआ नहीं दिख रहा है।