कोरोनावायरस महामारी फैलने के कारण देश भर में लम्बे समय से लॉकडाउन लगाया हुआ है। देश में लॉकडाउन के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं। 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण (Lockdown 4.0) शुरू हो चुका है। लॉकडाउन का ये चौथा चरण 31 मई को समाप्त होगा। इस बार लॉकडाउन के नियमो में काफी बदलाव किये गए हैं। इस बार संक्रमित एरिया को 3 की जगह 5 ज़ोन में बांटा जाएगा।
लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार ने पूरे देश को 3 ज़ोन में बाँट दिया था। रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन को संक्रमण मामलो के हिसाब से तय किया गया था। इस बार लॉकडाउन के चौथे चरण में 2 नए ज़ोन को पेश किया गया है। इस बार ‘बफर’ और ‘कंटेनमेंट’ नाम के दो नए ज़ोन भी शामिल किये गए हैं। इन सभी ज़ोन को बाटने का काम केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सौंपा है।
नए दिशानिर्देशों के अनुसार रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन का चुनाव राज्य सरकारे करेंगी जबकि बफर और कंटेनमेंट ज़ोन का चुनाव ज़िला प्रशासन करेगा। जिन जगहों पर कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है उन्हें ग्रीन ज़ोन में रखा जाएगा। जहाँ कोरोना के मामले बहुत ज़्यादा तेज़ी से बढ़ते हुए नज़र आएंगे उन्हें रेड ज़ोन में रखा जाएगा। नए आए बफर ज़ोन के बारे में सरकार अभी तक कुछ ख़ास नहीं बताया है।
जहाँ सरकार ने बफर ज़ोन के बारे में कुछ ख़ास स्पष्ट नहीं किया है वहीं कंटेनमेंट ज़ोन के बारे में सरकार ने खुल कर बताया है। कंटेनमेंट ज़ोन के अंदर किसी भी तरह की गतिविधि की अनुमति नहीं मिलेगी। लोगों के ज़रूरत का सामान प्राशसन द्वारा उनके घर पहुँचाया जाएगा। कंटेनमेंट ज़ोन में सबसे ज़्यादा सख्ती रखी जाएगी।