दिल्ली पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को पकड़ा है। इस शातिर साइबर अपराधी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने इस अपराधी को दबोच लिया। पुलिस ने मुख्य अपराधी के साथ ही उसके साथी को भी पकड़ा है। उसका साथी भी उसके साथ बराबर का अपराधी था। ये शातिर अपराधी महिलाओ को शादी के झांसे में फंसा कर उनसे पैसे ऐंठता था। ये अपराधी अब तक कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस शातिर अपराधी का नाम आनंद कुमार है। पुलिस ने उसके दोस्त प्रियम यादव को भी गुरफ्तार किया है। आनंद कुमार की उम्र 31 साल और प्रियम की उम्र 26 साल है। आनंद कुमार दिल्ली में एक इवेंट कंपनी चलाता था। इस कंपनी को चलाते चलाते वो एक साइबर अपराधी बन गया। आनंद कुमार ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना एक फर्जी अकाउंट बनाया। अकाउंट के लिए आनंद कुमार ने एक मॉडल के फोटो इस्तेमाल किये।
*Also Read: झूठा गैंगरेप केस दर्ज करवा कर युवती ने मांगे 30 लाख रूपये
इस फर्जी अकाउंट में आनंद कुमार ने सब कुछ झूठ लिखा। उसने वेबसाइट पर खुद को हड्डियों का डॉक्टर बताया। ये डॉक्टर बनने का आईडिया उसको कबीर सिंह फिल्म देख कर आया था। आनंद के निशाने पर अमीर घराने की लड़किया रहती थी। वेबसाइट द्वारा शादी का प्रपोजल भेज कर वह लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाता था। अपने जाल में फंसा कर वह लड़कियों से उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल करता था। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे कर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
आनंद ने अपने जाल में कई लड़कियों को फंसाया था। वह इन लड़कियों से लाखों रूपये ऐंठ चुका था। एक महिला डॉक्टर के शिकायत करने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने आरोपी पर नज़र रखनी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनसे शारीरिक संबंध भी बनाता था। पुलिस की पूछताछ अभी भी जारी है। उसका बैंक अकाउंट देख कर पुलिस को लगता है कि उसने बहुत लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।