जैसा की सुनने में आ रहा था कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ बदलाव किये जायेंगे और लोगों को ढील दी जाएगी, केरल सरकार ने वैसा ही किया। केरल सरकार ने 20 अप्रैल से लोगों को कई प्रकार की गतिविधियों की अनुमति दे दी। लेकिन केंद्र सरकार इस पर खुश नहीं दिख रही है। ग्रह मंत्रालय ने केरल सरकार को खत लिख कर नाराज़गी जताई है। ग्रह मंत्रालय का कहना है की लॉकडाउन में ढील देना लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने जैसा है।
केरल सरकार ने क्या क्या खुलने की अनुमति दी?
केरल सरकार ने लॉकडाउन को हल्का करते हुए शहरों में रेस्त्रां खोलने, बस यात्रा और विभिन्न प्रकार के उद्योगों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके आलावा विभिन्न प्रकार के छोटे काम जैसे नाई की दुकान, किराने की दुकान, दुपहिया वाहन आदि की अनुमति दे दी है।
ग्रह मंत्रालय का खत
ग्रह मंत्रालय ने केरल सरकार के इस निर्णेय पर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रह मंत्रालय ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को हल्का करना आपदा प्रबंधन कानून का उल्लंघन करने जैसा है। साथ ही ग्रह मंत्रालय ने दूसरे राज्यों को भी ऐसी गलती न करने की सलाह दी है।
केरल में कोरोना
केरल में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 401 है। जिसमे 2 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 270 लोग ठीक होकर वापस लोटे हैं।