नाश्ता दिन का सबसे हैं आहार होता है। हम जो चीज़ नाश्ते में खाते है वो हमे दिन भर शक्ति प्रदान करती है। एक अच्छी सेहत पाने के लिए एक हेल्दी नाश्ता करना बेहद ज़रूरी है। लेकिन आपको अपने नाश्ते के लिए चीज़े सोच समझ कर चुननी चाहिए। कई चीज़े ऐसी हैं जिन्हे खाली पेट खाने से फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। आज हम आपको बताएँगे 5 ऐसी चीज़े जो आपको खाली पेट नहीं खानी चाहिए।
1. टमाटर
टमाटर किसको पसंद नहीं होता? दुनिया के लगभग सभी लज़ीज़ खानों में टमाटर का प्रयोग किया जाता है। टमाटर हमारी सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन टमाटर को खाली पेट खाने से नुकसान हो सकता है। टमाटर एसिडिक नेचर का होता है जिसकी वजह से इसको खाली पेट खाने पर ये पेट दर्द व अल्सर जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।
2. सलाद
सलाद खाना सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सलाद का सेवन करना चाहिए। अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भी आपको सलाद खानी चाहिए। लेकिन भूल कर भी सलाद को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट खाने पर ये पेट में गैस बना देती है। और साथ ही हार्टबर्न जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।
3. खट्टे फल
खट्टे फलो में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी तत्व होता है। ये हमारे शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करता है। खट्टे फलो में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। इसीलिए इन्हे सुबह में खाना ठीक नहीं समझा जाता है। सुबह में खाली पेट इनको खाने से गैस व अन्य पेट रोग आपको घेर सकते हैं।
4. सॉफ्ट ड्रिंक्स
आजकल के ज़माने में सॉफ्ट ड्रिंक्स का काफी चलन है। ख़ास कर युवाओं में सॉफ्ट ड्रिंक पीने का काफी ज़्यादा क्रेज़ देखा जाता है। लेकिन सुबह में खाली पेट इन्हे पीने से आपको कई पेट और गला समबन्धी रोगों का सामना करना पढ़ सकता है। इसीलिए सुबह में सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए।
5. केला
केला स्वास्थ के लिए एक बहुत अच्छा आहार माना जाता है। केले के अंदर पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन केले को भी सुबह में खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट केला खाने से आपको उलटी और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है।