कोरोनावायरस के कारण न सिर्फ आम लोगों का बल्कि बॉलीवुड सितारों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगाए गए हैं। ऐसे में जो व्यक्ति जहाँ था वहीं फंस कर रह गया है। हमारे बॉलीवुड के कुछ सितारे भी इस लॉकडाउन के कारण अपने घर से दूर फंस कर रह गए हैं। आज हम आपको 3 ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जो अपने घर से दूर फंसे हुए हैं।
1. सोनू निगम

बॉलीवुड के जानें माने दिग्गज सिंगर सोनू निगम इस समय दुबई में हैं। सोनू निगम का बेटा दुबई में पढ़ाई करता है। सोनू उसके पास छुट्टियां बिताने गए थे। लेकिन कोरोनावायरस के कारण हालात एक दम से ऐसे बदले कि सोनू दुबई में ही फंस गए। सभी देशों में अचानक लॉकडाउन लगा दिया गया जिसके कारण अब वो लॉकडाउन ख़त्म होने तक कहीं नहीं जा सकते हैं।
2. मान्यता दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चो के साथ दुबई में हैं। संजय दत्त अपने घर मुंबई में मौजूद हैं। एक इंटरव्यू में संजय ने बताया कि वे अपनी फॅमिली को बहुत याद कर रहे हैं। उनके बिना उनका जीवन कुछ भी नहीं है। साथ ही वे टेक्नोलॉजी का शुक्रिया अदा भी करते है जिसके ज़रिये वे वीडियो कॉल कर पाते हैं। अचानक लगे लॉकडाउन के कारण संजय दत्त की पत्नी और उनके जुड़वाँ बच्चे दुबई में ही फंस गए हैं।
3. मनोज बाजपेयी

जिस समय लॉकडाउन लगाया गया उस समय मनोज बाजपेयी उत्तराखंड के नैनीताल में शूटिंग कर रहे थे। अचानक लगे लॉकडाउन के कारण मनोज नैनीताल में ही फंस गए। हालाँकि वे शुक्रगुज़ार है कि उनकी फॅमिली उनके साथ है। उनकी पत्नी और बच्चे शूटिंग पर उनके साथ गए हुए थे। मनोज बाजपेयी को अपनी फॅमिली के साथ खूब समय बिताने को मिल रहा है जिसको लेकर वे काफी खुश भी हैं।