सरकार ने कोरोनावायरस से निबटने के लिए देश भर में लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में क़ैद हो गए हैं। कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकल सकता है। ऐसे में प्रेमी जोड़े भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। उनकी मिलने की बेचैनी अक्सर उनसे ऐसी गलती करवा देती है की उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है। एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने कार में इश्क़ करते हुए पकड़ा है।
मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। वस्त्रपुर नाम के एक इलाके में एक प्रेमी जोड़ा लॉकडाउन के कारण मिल नहीं पा रहा था। उनकी मिलने की बेचैनी ने उनसे वो गलती करवा दी जिसके लिए वो शायद ज़िन्दगी भर पछतायेंगे। प्रेमी जोड़े ने रिस्क लेकर लॉकडाउन तोड़ने और मिलने का फैसला किया। प्रेमी जोड़े ने कार में मिलने का फैसला किया। जिस समय ये जोड़ा कार में इश्क़ कर रहा था, उसी समय पुलिस को इनकी भनक लग गयी। पुलिस ने मोके पर जाकर प्रेमी जोड़े को अंतरंग अवस्था में पकड़ा।
पुलिस के द्वारा की गयी पूछताछ से पता चला है कि युवक की उम्र 30 वर्ष है और शादीशुदा है। युवक नमकीन बेचने का ऑनलाइन बिज़नेस करता है। वहीं दूसरी तरफ महिला की उम्र 40 वर्ष है और वह तलाकशुदा औरत है। प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। युवक अपनी पत्नी को धोखा दें रहा है। प्रेमी जोड़ा अपना बचाव करते हुए ये कहते हुए पाया गया कि वे लोग सिर्फ कुत्तो को खाना खिलाने के लिए गए थे। पुलिस ने दोनों पर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा है कि दोनों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।