पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। सभी लोग लॉकडाउन के कारण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। आम लोगों की साथ ही बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में कैद हैं। आए दिन हम सोशल मीडिया पर देखते हैं कि कैसे बॉलीवुड सितारे अपने जीवन साथी के साथ अपना समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड के जो कपल अभी शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं वे भी इस समय, एक साथ ही रह रहे हैं। अभी अभी खबर मिली है कि बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल कहे जाने वाले टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भी इस लॉकडाउन में साथ में रह रहे हैं।
बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा चर्चित कपल टाइगर और दिशा इस समय लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं। इस बात का खुलासा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने किया है। कृष्णा ने मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है। कृष्णा ने कहा कि, ‘दिशा का घर हमारे घर के बिल्कुल पास में ही है। वो ज़्यादातर हमारे साथ ही रहती है।’ कृष्णा ने आगे बताया कि, ‘टाइगर को अकेला रहना पसंद है। उसका स्वाभाव ही ऐसा है लेकिन वो दिशा के साथ रहना पसंद करता है। मतलब दिशा में कुछ तो बात है। वो वाकई में बहुत कूल है।’
टाइगर और दिशा के बारे में अक्सर ये सुनने को मिलता है कि दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि दोनों अपने रिश्ते को पब्लिक में खुल कर क़ुबूल नहीं करते हैं। वे दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि टाइगर और दिशा सिर्फ दोस्त नहीं हैं।
Leave a Comment