जैसे ही गर्मी का मौसम नजदीक आजाता है आम तोर पर लोगों को भूख कम और प्यास ज्यादा लगने लगती है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि ऐसी हम लोग ऐसी किस चीज का सेवन करें जिससे गर्मियों में बॉडी डिटॉक्सिफाई हो जाये और साथ ही आपका वजन भी तेजी गति से बिना किसी एक्स्ट्रा वॉकआउट के कम हो जाए। अगर आप के मन में ऐसा ही सवाल बार बार आता है तो आपके सवाल का जवाब है ये स्पेशल लाल रंग का फल तरबूज।
जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा, लाल रंग के फल तरबूज में पानी की मात्रा 92 फीसदी पाई जाती है। तरबूज में पानी की मात्रा जयादा होने की वजह से व्यक्ति को अपना पेट अधिक समय के लिए भरा हुआ लगता है। अगर आप अपने बढते वजन को कम करने की सोंच रहे हैं तो लाल रंग का फल तरबूज को अपनी डाइट में जर्रूर शामिल करे। आइए जानते हैं लाल रंग का फल तरबूज को क्यों डाइट में शामिल करे और कैसे।
Also Read: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है केला, जानिए कैसे?
इस तरह वजन घटाता है तरबूज-
#1- लाल रंग का फल तरबूज में फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। लाल रंग का फल तरबूज का सेवन करने से व्यक्ति को पोषण मिलने के साथ उसका मोटापा भी कम होता है।
#2- डेली मेल की मानें तो लाल रंग का फल तरबूज वजन नियंत्रित करने में काफी असरदार होता है। तरबूज की वजह से रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी जमा नहीं होती। लाल रंग का फल तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन में छिपा होता है।
#3- तरबूज का रस शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने के लिए पी सकते हैं। तरबूज में मौजूद पानी पेशाब बन कर शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
#4- शोधकर्ताओं का कहना है कि तरबूज में मौजूद विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
#5- विशेषज्ञों की मानें तो लाल रंग का फल तरबूज में शुगर की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम तरबूज में 6.2 ग्राम शुगर होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम शुगर का सेवन मोटापा कम करने का एक बेहतर उपाय है।
कब करें तरबूज का सेवन?
शोधकर्ताओं का कहना है कि तरबूज का सेवन रात को नहीं करना चाहिए। दिन के मुकाबले रात को व्यक्ति का डाइजेस्टिव सिस्टम काफी धीमी गति से काम करता है। लाल रंग का फल तरबूज में मौजूद एसिड कि वजह से तरबूज रात को पचाने में परेशानी हो सकती है। रात को लाल रंग का फल तरबूज खाने से अगले दिन व्यक्ति का पेट भी खराब हो सकता है।- Source