कोरोनावायरस के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति है। जब से लॉकडाउन लगा है तब से गरीब मज़दूरों की जान पर आफत आयी हुई है। लॉकडाउन लगने के बाद से सैंकड़ो मज़दूर अपनी जान गँवा चुके हैं। हर दिन मज़दूरों की मौत की खबर सुनने को मिलती है। अभी अभी एक और मज़दूर की मौत का मामला सुनने में आया है। लेकिन इस बार मज़दूर की हत्या की गयी है।
घटना पंजाब के जालंधर बाईपास की है। न्यू टैगोर नगर में रामु नाम का एक शख्स रहता था। रामु नारियल बेचने का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन लगने की वजह से नारियल का काम बंद हो गया था। अपना और अपने परिवार का गुज़ारा करने के लिए रामु ने सब्ज़ी बेचने का काम शुरू कर दिया था। एक रात को रामु अपनी साइकिल से सब्ज़ी लेने के लिए निकला था।
सुबह में तकरीबन 5 बजे तीन बदमाशों ने रामु का रास्ता रोका। बदमाश स्कूटी पर सवार थे और उनके हाथ में चाक़ू थे। उन्होंने रामु से पैसे मांगे। रामु ने पैसे देने से इंकार कर दिया। लूटेरो और रामु के बीच झड़प हो गयी। लूटेरो ने चाक़ू से रामु के शरीर में कई वार किये। चाक़ू लगने के बाद रामु वहीं गिर गया। लूटेरे रामु की जेब से पैसे निकाल कर फरार हो गए। कुछ दुरी पर खड़ा शख्स जो सब कुछ देख रहा था, उसने शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गयी।
भीड़ में से किसी ने पुलिस को फ़ोन कर दिया। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर रामु के शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामु के छोटे भाई संतोष ने अज्ञात हत्यारो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। उसने बताया कि रामु की उम्र 35 वर्ष थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपराधियों को तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। उम्मीद है जल्दी ही अपराधी पकड़े जायेंगे।