क्या आप जानते हैं की बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे हैं या नुक्सान ? हमारे देश में बहुत कम देखने को मिलता हे की लड़का ,लड़की से उम्र में कम हो और उनकी शादी हो गयी हे | हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिससे आपको अंदाज़ा हो जायगा ,की बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे हे या नुक्सान |
आज के इस आधुनिक समय में हमारे देश के लोगो की सोच बदलती जा रही हे और वो अब इस परंपरा को तोड़ रहे हैं जो बरसों से चली आ रही हे,की लड़की लड़के से उम्र में छोटी ही होनी चाहिए|
बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने का सबसे बड़ा फायदा ये होते हे की उनका मचुरिटी लेवल तुमसे ज़्यादा होता हे ,हालाँकि वो तुम्हारे घर में तो नई होती हे लेकिन चीज़ों को बहुत जल्दी समझ जाती हे ,उसे ज़्यादा समझाने की ज़रूरत नहीं पड़ती| शादी के बाद आदमी की फ़िक्र ये होती हे की उसकी बीवी उसके घर वालों को खुश रख पायेगी या नहीं,तो उसकी ये फ़िक्र भी ख़त्म हो जाती हे क्योंकि वो चीज़ो को भली भाँती समझती हे और उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश करती हे | इसके अलावा अगर लड़की आपसे उम्र में बड़ी हे तो वो आपकी भी मदद करेगी और अपने अनुभव के आधार पर आपको सही गलत समझाएगी | अगर घर में किसी भी प्रकार की परेशानियां हे,या फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स हे तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं हे ,क्योंकि वो उस में भी आपका साथ देगी और ज़रूरत पड़ी तो जॉब या किसी तरह का काम करके पने घर को भी चला सकती हे |
इसलिए आज का दौर ऐसा हे की लड़की हो या लड़के वो इस बात को कम ही पसंद कर रहे हैं की उनकी शादियां पुराने रीती रिवाज के मुताबिक हों ,क्योंकि उन्हें लगता हे की वो एक आधुनिक समय में जी रहे हैं जिसमे इन बातों का कोई मतलब ही नहीं बनता | आज कल के युवा अपनी पसंद से शादी करना चाहते हैं जिसमे किसी भी तरह की कुप्रथा न हो और ना ही घर वालों या समाज की तरफ से कोई पाबंदिया हों|
इस समय में आज की युवा पीड़ी अपने आप को आज़ाद रखना पसंद करती हे ,जहाँ उनकी मर्ज़ी चले और वो अपने हिसाब से अपने जीवन को जी सकें अब ना ही तो लड़के लड़कियां अपने माँ बाप की मर्ज़ी से शादी करना पसंद कर रहे हैं और, ना ही अपने से बहुत छोटी या कम उम्र की लड़की से करना पसंद करते हैं |