पेट कम करना आज के समय में बेहद मुश्किल काम है। अगर आपका इरादा मज़बूत और मन बेहद पक्का हो तभी आप ये कर पाएंगे। पेट कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं है। आपको अपनी डाइट भी पूरी तरह बदलनी पड़ती है। फैट बढ़ाने वाली चीज़े आपको तुरंत छोड़नी होंगी। ऐसी चीज़े जिनमे शुगर और कार्बोहायड्रेट की मात्रा ज़्यादा होती है, तुरंत छोड़नी होंगी। आज हम आपको 6 ऐसी चीज़े बताएंगे जिन्हे आपको आज ही खाना बंद कर देना चाहिए।
#1. मिठाईया
मिठाइयों में बहुत ज़्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। छोटी छोटी कैंडी में भी काफी ज़्यादा कैलोरी होती है। यहाँ तक की सॉफ्ट ड्रिंक्स में भी काफी मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। अगर आप अपने बड़े हुए पेट को लेकर परेशान हैं तो आपको आज ही इन चीज़ो को खाना छोड़ देना चाहिए।

#2. फ़ास्ट फ़ूड
आज के समय में फ़ास्ट फ़ूड का चलन बहुत ज़्यादा है। बड़े शहरों में लोग इसको बेहद पसंद करते हैं। फ़ास्ट फ़ूड में बहुत ज़्यादा कैलोरी होती है। इसमें पोषक तत्व भी काफी कम मात्रा में पाये जाते है। अगर आपको एक खूबसूरत पतली कमर चाहिए तो फ़ास्ट फ़ूड से दूरी बना लीजिये।
#3. शराब
शराब पीना बुरी आदत है ये आपने बहुत बार सुना होगा। शराब के अंदर अल्कोहल होता है जो आपके शरीर को बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी देता है। इतनी ज़्यादा कैलोरी के कारण मोटापा बढ़ता है और आपका पेट निकलने लगता है। अल्कोहल में अन्य हानिकारक तत्व भी पाये जाते हैं।
*ये भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है केला, जानिए कैसे?
#4. दूध से बनी चीज़े
दूध हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है। लेकिन साथ ही दूध में फैट भी होता है जो शरीर के वज़न को बढ़ाता है। दूध व दूध से बने अन्य खाने के पदार्थ हमारे शरीर के फैट को बहुत तेज़ी से बढ़ाते हैं। इसीलिए अगर आपको अपना पेट कम करना है तो दूध से बनी चीज़ो से दूरी बनाना बेहतर विकल्प है।

#5. आलू
आलू भी आपके शरीर का वज़न बढ़ाने में हैं भूमिका निभाता है। एक आलू खाने का मतलब होता है कि आपने एक चम्मच चीनी खायी हो। जिसका नतीजा ये होता है कि आपको और ज़्यादा भूख लगती है और आप और ज़्यादा खाने लगते हैं। आलू से बने चिप्स व अन्य प्रकार के स्नैक्स भी वज़न बढ़ाते हैं। इसीलिए आपको आलू खाना छोड़ना होगा।
#6. बादाम
बादाम में अनेक गुण होते हैं। ये आपके दिमाग को तेज़ करता है, शरीर को शक्ति प्रदान करता है और कई अन्य फायदे पहुंचाता है। लेकिन बादाम के अंदर बहुत अधिक कैलोरी होती है। अगर बादाम ज़्यादा मात्रा में खा लिया जाये तो ये वज़न बढ़ाने का काम करता है। आपको बादाम अधिक मात्रा में नहीं खाने चाहिए।