कोरोनावायरस ने दुनिया भर में तबाही मचा रखी है। तमाम कोशिशों के बाद भी ये वायरस दुनिया से ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लाखों लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं। पूरी दुनिया में ये वायरस अभी तक लगभग 2,85,000 लोगो की जान ले चुका है। दुनिया भर में इस वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया जा रहा है।
हमारे भारत में भी 40 दिन का लॉकडाउन जारी है जिसको अभी हाल ही में बढ़ा कर 54 दिन का कर दिया गया है। भारत में लॉकडाउन लगा होने के बावजूद कोरोना की रफ़्तार में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटो में रिकॉर्ड 4,311 नए मामले दर्ज किये गए हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना भारत में फैलता जा रहा है।
महाराष्ट्र
भारत में कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में अब तक 22,171 कोरोना मामले दर्ज किये जा चुके हैं। 832 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के अंदर 1800 नए मामले सामने आए हैं। ठीक होने वाले व्यक्तियों की अगर बात की जाए तो अब तक 4,199 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
गुजरात
महाराष्ट्र के बाद भारत में सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र गुजरात है। लम्बे समय तक दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ था लेकिन अचानक से गुजरात में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे और गुजरात दिल्ली को पीछे करके दूसरे स्थान पर आ गया। गुजरात में इस समय तक 8,195 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जिसमे 493 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 2,545 लोग इस बीमारी को हरा कर वापस लौटे हैं।
तमिलनाडु
देश के राज्य तमिलनाडु में कोरोना ने बहुत तेज़ रफ़्तार पकड़ी है। कुछ समय पहले छठे स्थान पर रहने वाला तमिलनाडु अब तीसरे स्थान पर आ गया है। तमिलनाडु में अब तक 7,204 मामले पाए जा चुके हैं। राज्य में मरने वालो की संख्या 47 है जबकि 1,959 लोग ठीक हो कर वापस लौटे हैं।
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली संक्रमण के मामले में चौथे स्थान पर है। दिल्ली में अभी तक 6,923 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी में 73 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जबकि 2,069 लोग इस बीमारी से रिकवर हुए हैं।
उत्तर प्रदेश
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के 3,467 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 79 है। राज्य में अब तक 1,653 लोग ठीक होकर वापस अपने घर लौटे हैं।
अन्य राज्य
अन्य राज्यों की अगर बात करें तो मध्य प्रदेश में 3,614, राजस्थान में 3,898, और आंध्र प्रदेश में 2,018 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इन राज्यों में मौत का आंकड़ा क्रमश: 215, 108 और 45 है।