एक तरफ जहाँ पूरा देश कोरोनावायरस से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी अलग ही दुनिया में जी रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। संक्रमण फैलने के डर से किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की आज़ादी नहीं है। लेकिन कुछ लोग अभी भी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। खबर है कि पुलिस ने एक सेक्स रैकेट को बेनकाब किया है।
मामला पंजाब के कपूरथला का है। नन्हा काम्प्लेक्स में स्थित एक गेस्ट हाउस के बारे में पुलिस को खबर मिली थी। खबर मिलने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर रेड मारने का प्लान बनाया। जब पुलिस गेस्ट हाउस पर पहुंची तो मेन गेट पर लगा शटर लॉक था। पुलिस लॉक तोड़ कर अंदर घुसी तो अंदर का नज़ारा देखते ही सब समझ आ गया।
गेस्ट हाउस के अंदर एक कमरे में 2 लड़किया और 1 लड़का नग्न अवस्था में पाए गए। पुलिस को आता देख कर तीनो ने जल्दी जल्दी कपड़े पहने। गेस्ट हाउस का मालिक भी अंदर ही पकड़ा गया। पूरे गेस्ट हाउस की तलाशी लेने पर पुलिस को गेस्ट हाउस की पुरानी सीसीटीवी फुटेज भी मिली। इस फुटेज को देख कर पता चला कि ये गोरखधंधा बहुत लम्बे समय से चल रहा था।
थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस गेस्ट हाउस के बारे में काफी समय से शिकायते सुनने को मिल रही थी। आज मौका देख कर इन लोगों को रंगे हाथो पकड़ लिया गया है। हरजिंदर सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस का दूसरा मालिक दिल्ली में रहता है। दूसरे मालिक को पकड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।