बिहार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क निर्माण के कार्य के दौरान कॉन्क्रीट स्लैब के नीचे दबने से 3 बच्चो की मौत हो गयी है। ये घटना बिहार की राजधानी पटना की है। ललित भवन के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कॉन्क्रीट के स्लैब रखे हुए थे। कुछ स्थानीय बच्चे वहां उन स्लैब के पास खेल रहे थे कि तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे के समय मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि बच्चे काफी देर से स्लैब के ऊपर चढ़ कर खेल रहे थे। अक्सर जब सड़क निर्माण कार्य चलता है तो बच्चे इसी तरह खेलते हैं। जिस समय बच्चे स्लैब के ऊपर चढ़ कर खेल रहे थे तभी ऊपर रखा हुआ स्लैब खिसक गया। ऊपर का स्लैब खिसकने के कारण 3 बच्चे उसके नीचे दब गए। बच्चो के दबते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी। स्लैब बहुत भारी थे इसीलिए JCB की मदद से तीनो बच्चो को निकाला गया।
*Also Read: कोरोना के डर से शादी के पहले ही दिन बीवी ने सुहागरात मनाने से किया इनकार
एक बच्चे की मोके पर ही मौत हो गयी थी। बाक़ी के दोनों बच्चो की मौत अस्पताल जानें के बाद हुई। तीनो बच्चो की मौत हो जानें के बाद इलाके के लोग भड़क गए। लोगों ने गुस्से में पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इस पत्थरबाज़ी में प्रशासन के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भारी पुलिस बल बुला कर किसी तरह लोगों को शांत किया गया। मरने वाले तीनो बच्चे गरीब परिवार से थे। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रूपये की मदद देने का वादा किया है।