उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आज एक बेहद चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली है। एक ससुर द्वारा अपनी ही बहु का बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुर रिटायर्ड दरोगा है। लम्बे समय से वह डरा धमका कर अपनी बहु के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता को पति से भी कोई मदद नहीं मिली।
मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने अपने ससुर पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसका ससुर लम्बे समय से उसका बलात्कार कर रहा है। महिला आजमगढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ शिकायत करने उसके परिवार के लोग भी आजमगढ़ से आए थे। महिला का ससुर एक रिटायर्ड दरोगा है। परिवार के लोगों ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुर ने बहु के साथ हरकत शुरू कर दी थी।
लेकिन उस समय ससुर ने माफ़ी मांग ली थी। सब ने सोचा था गलती हो गयी होगी। लेकिन ससुर की हरकते धीरे धीरे बढ़ती गयी। महिला ने बताया कि उसका पति बहुत सीधा सादा इंसान है। वह अपने पिताजी से बहुत डरता है। इसीलिए उससे महिला को किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पायी। महिला ने कई बार अपने पति को बात बतायी लेकिन उसके पति ने उल्टा महिला को ही डांट दिया।
महिला ने बताया कि ससुर उस पर बहुत अत्याचार करता है। वह उसको समय पर खाना नहीं देता है। पलंग पर सोने नहीं देता है। महिला ने बताया कि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाता था। वह कहता था कि उसने महिला को पैसो में ख़रीदा है। वह महिला के परिवार वालो को भी जान से मारने की धमकी देता था। डर के कारण महिला अपने परिवार वालो को कुछ नहीं बताती थी।
महिला ने बताया कि रोज़ रात को वह बन्दूक निकाल लेता था। फिर बन्दूक महिला के सर पर रख कर उसके साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। एक दिन जब महिला से बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अपने परिवार वालो को बात बता दी। परिवार वालो ने तुरंत वहां आकर पुलिस में शिकायत लिखवायी है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।