सुरभि ज्योति भारत के छोटे परदे की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। सुरभि ने अपना करियर बतौर रेडियो जॉकी शुरू किया था। बाद में सुरभि ने एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया। ‘कुबूल है’ सीरियल में मुख्य अभिनेत्री का रोल करके वे बेहद लोकप्रिय हो गयी। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग को बेहद सराहा गया। उसके बाद ‘नागिन’ सीरियल में भी उनके शानदार अभिनय की बहुत तारीफ हुई। आज लाखों लोग सुरभि ज्योति के फैन्स हैं।

सुरभि अपने अभिनय कौशल के साथ अपने बिंदास बोलने के अंदाज़ के लिए भी मशहूर हैं। किसी भी मोके पर वह अपने मन की बात बोलने से नहीं चूंकती हैं। हाल ही में वह एक चैट शो पर नज़र आयी। इस शो पर सुरभि ने सभी सवालो के जवाब बड़े मज़ेदार तरीके से दिये। सुरभि से एक सवाल पूछा गया कि ऑन स्क्रीन उन्हें कौन सा कलाकार बेस्ट किसर लगता है?

इसके जवाब में सुरभि ने बिना किसी कलाकार का नाम लिए कहा कि भारत में ऑन स्क्रीन किस से ज़्यादा ऑफ स्क्रीन मामले ज़्यादा अच्छे होते हैं। सुरभि के इस जवाब के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए। लेकिन सुरभि का इशारा किस तरफ था? ये तो सिर्फ वही बता सकती हैं। अभी हाल ही में सुरभि अली फज़ल के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आयी थी। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया था।