आजकल के ज़माने में लोग मोबाइल फ़ोन के आदी हो चुके हैं। इंसान अपनी ज़िन्दगी का बहुत बड़ा हिस्सा मोबाइल चलाते हुए बिता रहा है। बड़े शहरों में इसका चलन और भी ज़्यादा है। खास कर नौजवान लड़के-लड़कियों को मोबाइल की लत बहुत ज़्यादा हो गयी है। मोबाइल की इस लत का मुख्य कारण उसमे आने वाले लुभावने गेम्स और ऍप्स हैं। उन्ही लुभावनी ऍप्स में एक टिकटॉक भी है। इस एप्प ने लोगों को अपना आदी बना दिया है।
टिकटॉक पर लोग अपनी वीडियो बना कर दूसरे लोगों के साथ साझा करते हैं। खास कर युवा इस एप्प के लिए पागल हैं। लेकिन कभी-कभी इस तरह की चीज़े आपकी जान की दुश्मन बन जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा अभी हुआ है। एक 15 साल के लड़के की टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान मौत हो गयी है। ये लड़का टिकटॉक पर स्टंट की वीडियो डालता था। अपने स्टंट की एक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए लड़के से एक गलती हो गयी जिसके कारण उसकी जान चली गयी।
*Also Read: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल से कर रहे थे नाबालिग का रैप
यह घटना राजस्थान के दौसा की है। मरने वाला ये नाबालिग बच्चा दौसा के मोहल्ला दरवाज़ा पाड़ा में रहता था। ये बच्चा टिकटॉक पर अपने स्टंट की वीडियो रिकॉर्ड करके डाला करता था। एक दिन वह अपने घर एक वीडियो रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रहा था। लड़का अपने रूम में पंखे पर फंदा बाँध कर स्टंट दिखने की तैयारी कर रहा था। फंदा लगाते समय लड़के का पाँव फिसल गया और वह फंदा उसके गले में फंस गया। लड़के ने अपना कमरा अंदर से बंद कर रखा था।
आवाज़ सुन कर घर के लोग कमरे की तरफ भागे लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। इससे पहले की दरवाज़े को तोड़ा जाता, लड़के की मौत हो चुकी थी। पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर लड़के की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने बताया कि लड़के को टिकटॉक वीडियो बनाने का शौक था। वीडियो बनाने के दौरान ही ये हादसा हुआ है। हालाँकि पुलिस इस मामले में कोई दूसरा एंगल ढूंढ़ने की भी कोशिश कर रही है।
Leave a Comment