कोरोनावायरस फैलने के कारण भारत में लम्बे समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के कारण सभी तरह के काम कारोबार ठप्प पड़े हुए हैं। लॉकडाउन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी काफी नुकसान पहुँचाया है। बॉलीवुड के साथ ही टीवी इंडस्ट्री भी काफी नुकसान में है। लम्बे समय से शूटिंग बंद पड़ी हुई है जिसके कारण बहुत से लोगों की रोज़ी रोटी बंद हो गयी है। अभी-अभी खबर मिली है कि टीवी जगत के एक कलाकार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाले इस टीवी कलाकार का नाम मनमीत ग्रेवाल है। अगर आप टीवी में दिलचस्पी रखते हैं तो आप मनमीत ग्रेवाल को ज़रूर जानते होंगे। ‘सब टीवी’ चैनल के सीरियल ‘आदत से मजबूर’ से मनमीत को प्रसिद्धि मिली थी। अक्सर वे सीरियलो में सरदार का रोल निभाते हुए नज़र आते थे। कोरोना और लॉकडाउन के चलते मनमीत बहुत डिप्रेशन में आ गए थे। इसी डिप्रेशन के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।
मनमीत अपनी पत्नी के साथ मुंबई में एक फ्लैट में रहते थे। मुंबई में अपना एक्टिंग करियर बनाने के लिए मनमीत 8 साल पहले यहाँ आए थे। बताया जा रहा है कि मनमीत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ लोगों से उन्होंने पैसे उधार लिए थे जिसको लौटाने की उन्हें चिंता थी। लॉकडाउन ले कारण शूटिंग ठप्प पड़ी हुई थी। इसी सब के बारे में सोचते सोचते मनमीत डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
एक शाम को मनमीत ने अपनी पत्नी का दुपट्टा लेकर उससे फांसी लगा ली। मनमीत की पत्नी ने जब मनमीत को इस हाल में देखा तो वो मदद मांगने के लिए पड़ोस में गयी, लेकिन कोरोना के डर से किसी ने मदद नहीं की। सिक्योरिटी गार्ड की मदद से मनमीत को हॉस्पिटल लेके जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आखरी बार मनमीत ‘एंड टीवी’ चैनल के ‘कुलदीपक’ सीरियल में नज़र आए थे।