दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नॉएडा में एक शर्मनाक खबर सामने आयी है। एक नाबालिग लड़की से रैप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग लड़की का रैप करके उसकी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया। पीड़िता के भाई ने नॉएडा में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की की उम्र इस समय 17 साल है। उत्तर प्रदेश के नॉएडा में लड़की अपनी बहन के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती है।
पुलिस को लिखवाई शिकायत में बताया गया है कि भंगेल गाँव के एक युवक ने लगभग एक साल पहले लड़की की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसका रैप किया था। युवक ने अपने दोस्त की मदद से इस रैप की वीडियो रिकॉर्डिंग करवा ली थी। उसके बाद युवक लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक एक साल तक लड़की से शारीरिक संबंध बना कर उसका रैप करता रहा। युवक लड़की को जान से मरने की धमकी भी दिया करता था। डर और बदनामी के कारण लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया।
*Also Read: चोरी के इरादे से घुसा था घर में, महिला को अकेला देख कर कर दिया रैप
वह युवक एक साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लॉकडाउन में जब लड़की नॉएडा छोड़ कर वापस अपने घर आ गयी तो युवक ने लड़की की वीडियो व्हाट्सएप्प पर शेयर कर दी। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गयी। वीडियो सामने आने के बाद लड़की के परिवार वालो को पूरी बात पता चली। लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। उचित धाराओं में युवको के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।